Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u232367991/domains/bhajanghar.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6176
राम भक्त हनुमान के जैसा देव नहीं संसार में - Bhajan Ghar

राम भक्त हनुमान के जैसा देव नहीं संसार में

Ram Bhakt Hanuman Ke Jaisa Dev Nahi Sansar Mai

राम भक्त हनुमान के जैसा,
देव नहीं संसार में।
बैठा सज धज के देखो,
अपने दरबार में।
बैठा सज धज के देखो,
अपने दरबार में॥

जो भी मेरे बालाजी से,
सच्ची लगन लगाएगा।
उन भक्तों की नैया बाला,
भव से पार लगाएगा।
मौज करेगा सारा जीवन,
वो अपने परिवार में।
बैठा सज धज के देखो,
अपने दरबार में॥

राम प्रभु का भक्त निराला,
वीर बड़ा बलकारी है।
मनोकामना पूरण उसकी,
जो आता एक बारी है।
प्यार लुटाता है भक्तों पर,
बड़ा नशा है प्यार में।
बैठा सज धज के देखो,
अपने दरबार में॥

‘शिव सुबोध’ मेरे बालाजी की,
महिमा जग से न्यारी है।
प्रेम भाव से रटता जो भी,
दुविधा मिटती सारी है।
लूट ले खुशियां तू भी ‘राहुल’,
आकर के दरबार में।
बैठा सज धज के देखो,
अपने दरबार में॥

राम भक्त हनुमान के जैसा,
देव नहीं संसार में।
बैठा सज धज के देखो,
अपने दरबार में।
बैठा सज धज के देखो,
अपने दरबार में॥

Singer – Rahul Prajapati

Leave a Comment