Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u232367991/domains/bhajanghar.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6176
तू मेरी माता बेटा मैं तेरा तू ज्योति मैं अंधेरा भजन लिरिक्स - Bhajan Ghar

तू मेरी माता बेटा मैं तेरा तू ज्योति मैं अंधेरा भजन लिरिक्स

Tu Meri Mata Beta Main Tera Tu Jyoti Mai Andhera Bhajan Lyrics

तू मेरी माता बेटा मैं तेरा,
तू ज्योति मैं अंधेरा,
तू ज्योति मैं अंधेरा,
आ जाओ माँ अब न करियो देर,
ओ मेरी माँ।।

क्या लाया हूँ क्या ले जाऊं,
द्वार पे तेरे बलि बलि जाऊं,
करलूं पूजा करलूं भक्ति,
ऐसी मुझमें कहाँ है शक्ति,
मैंने तो डाला चरणों में डेरा,
तू ज्योति मैं अंधेरा,
तू ज्योति मैं अंधेरा।।

निर्मल मन है कोमल काया,
मुश्किल से यह नर तन पाया,
क्या क्या वादे करके आया,
मूरख तूने जन्म गंवाया,
ये दुनिया है रैन बसेरा,
तू ज्योति मैं अंधेरा,
तू ज्योति मैं अंधेरा।।

माँ की महिमा सबसे न्यारी,
करती है वो शेर सवारी,
शेरावाली ज्योतावाली,
भक्तों की करती रखबाली,
भक्तों ने गाया गुणगान तेरा,
तू ज्योति मैं अंधेरा,
तू ज्योति मैं अंधेरा।।

माँ दुर्गे की माला जपले,
माँ की चौखट पे सर रखले,
अगर जो माँ की आंख खुलेगी,
‘पदम्’ की झोली भरी मिलेगी,
ऐसा मिलेगा न मौका सुनहरा,
तू ज्योति मैं अंधेरा,
तू ज्योति मैं अंधेरा।।

तू मेरी माता बेटा मैं तेरा,
तू ज्योति मैं अंधेरा,
तू ज्योति मैं अंधेरा,
आ जाओ माँ अब न करियो देर,
ओ मेरी माँ।।

स्वर – मुकेश कुमार जी।

Leave a Comment