Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u232367991/domains/bhajanghar.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6176
राम के बिना हनुमान अधूरे भजन लिरिक्स - Bhajan Ghar

राम के बिना हनुमान अधूरे भजन लिरिक्स

Ram Ke Bina Hanuman Adhure Bhajan Lyrics

राम के बिना हनुमान अधूरे,
राम के बिना हनुमान अधूरे,
हनुमान के बिना राम अधूरे,
जय जय श्री राम,
जय जय हनुमान।।

राम ना होते तो हनुमान ना होते,
एक दूसरे के पुरे काम ना होते,
रह जाते दोनों के काम अधूरे,
रह जाते दोनों के काम अधूरे,
जय जय श्री राम,
जय जय हनुमान।।

राम है भगवान हनुमान भक्त है,
एक दूसरे में रहते दोनों मस्त है,
भक्त के बिना भगवान अधूरे,
भक्त के बिना भगवान अधूरे,
जय जय श्री राम,
जय जय हनुमान।।

राम स्वास है तो हनुमान है शरीर,
एक है दाता तो बना दूसरा फ़क़ीर,
श्वास के बिना है जैसे प्राण अधूरे,
श्वास के बिना है जैसे प्राण अधूरे,
जय जय श्री राम,
जय जय हनुमान।।

जपना तुम राम हनुमान जी का नाम,
राम और काम एक दूसरे समान,
राम नाम बिना ‘निर्वाण’ अधूरे,
राम नाम बिना ‘जुगल’ काम अधूरे,
जय जय श्री राम,
जय जय हनुमान।।

राम के बिना हनुमान अधूरे,
राम के बिना हनुमान अधूरे,
हनुमान के बिना राम अधूरे,
जय जय श्री राम,
जय जय हनुमान।।

Leave a Comment